{"_id":"633df3260a8d3f73f576712b","slug":"thieves-stole-goods-worth-thousands-of-rupees-by-cutting-the-roof-of-the-shop-theft-in-the-saw-machine-too-yamuna-nagar-news-knl123505377","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान चुराया, आरा मशीन में भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान चुराया, आरा मशीन में भी चोरी
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय देते हुए अलग-अलग स्थानों से हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। जागधौली में दुकान की छत काटकर हजारों का सामान और नकदी चुरा ली तो वहीं आरा मशीन से भी कीमती सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं यमुनानगर बस स्टैंड से बाइक भी चुरा ली। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव जागधौली निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर टायर पंचर व लोहे की दुकान है। रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह आठ बजे वह दुकान आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान की छत काटकर वहां से काफी सामान चोरी कर लिया था। जिसमें जैक, 10 लीटर डीजल, लोहा कटर मशीन, 1000 रुपये के सिक्के, पांच हजार रुपये की नकदी, दो किलोग्राम ग्रीस, गौटी सेट, बैरंग, पाटल, दरांती, बाइक टूयूब व अन्य लोहे का सारा सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
वहीं, थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव जोड़ियां निवासी भवनीश वोहरा वह आरपी वोहरा एंड सन्स के नाम से आरा मशीन चलाता है। रात को वह आरा मशीन का ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूरों ने उसे फोन कर बताया कि आरा मशीन में चोरी हो गई है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि वहां से दो मोटर, दो बैटरे, एक जेनरेटर की बैटरी, एक चेन सेट वहां नहीं थे। काफी जांच करने के बाद भी चोरों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
उधर, गांव भटौली निवासी विनोद कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर आया था। बाइक को बस स्टैंड परिसर में खड़ी करके अपनी पत्नी को बस में बिठाने के लिए चला गया। करीब सवा सात बजे वह लौटा तो देखा कि वहां पर उसकी बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला।