{"_id":"62ddac80410afd7d2d37b5c5","slug":"thieves-stole-cash-and-silver-idol-by-breaking-bike-agency-locks-yamuna-nagar-news-knl115698666","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बाइक एजेंसी के ताले तोड़ नकदी और चांदी की मूर्ति चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बाइक एजेंसी के ताले तोड़ नकदी और चांदी की मूर्ति चुराई
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव सबलपुर में चोर बाइक एजेंसी का ताला तोड़ कर वहां से 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। जबकि इस्लामपुर से डंपर चोरी हो गया। वहीं गांव अराइयांवाला में चोर अपनी बाइक छोड़ गया और दूसरी खड़ी कर गया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपांशु मैंगी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सबलपुर में उसकी दीपांशु हीरो के नाम से मोटरसाइकिल की एजेंसी है। रात को एजेंसी बंद करके वह घर चले गए थे। उस दिन उनका सिक्योरिटी गार्ड गुलाब सिंह छुट्टी पर था। रविवार की सुबह एजेंसी का मैनेजर जिला करनाल के गांव जैनपुर साद्घान निवासी सतबीर सिंह दुकान पर आया तो उसने देखा कि सेल्स एरिया का दरवाजा खुला था। वर्कशॉप एरिया के रोशनदान की ग्रिल भी टूटी हुई थी। जांच करने पर पाया कि एजेंसी से 22 हजार रुपये, दो चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्ति, एक मोबाइल फोन, एक टैब चोरी था। एजेंसी में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर पाया कि रात को तीन लोग एजेंसी में घुसे थे। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप से डंपर चोरी
गांव इस्माइलपुर निवासी अमित कुमार ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डंपर चलाता है। वह काम से लौट कर डंपर को घर के पास ही नत्थनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा करता देता था। शुक्रवार रात को भी उसने ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। वह रात को अक्सर डंपर को रात में देखने चले जाते थे। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे किसी ने पेट्रोल पंप से उसका डंपर चोरी कर लिया। उसने काफी तलाश की परंतु डंपर का कुछ पता नहीं चला। उधर श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी हैप्पी ने बताया कि उन्होंने अंबाला रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने कांवड़ शिविर लगा रखा है। शिविर के पास उनकी टाटा ऐश गाड़ी खड़ी थी। सुबह उठे तो देखा कि उसमें से बैटरी और म्यूजिक सिस्टम गायब थी। इसकी शिकायत उसने थाने में दी।
विज्ञापन
अपनी बाइक खड़ी कर दूसरी ले गया
उधर, थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में गांव ताजेवाला के सिमरन ने बताया कि उनके खेत गांव अराइयांवाला में हैं। वह बाइक पर खेत में घास लेने के लिए गया था। उसने बाइक को खेत के पास खड़ा कर दिया और घास काटने चला गया। कुछ देर बाद आया तो वहां पर बाइक नहीं थी। उसकी जगह उत्तराखंड नंबर की कोई दूसरी बाइक खड़ी थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली। वहीं जठलाना निवासी निखिल कुमार ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को दुकान के बाहर से चोरी कर लिया। जिससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।