{"_id":"693f0ee2900196178f03ef7b","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelry-from-two-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148223-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो मकानों से नकदी और आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो मकानों से नकदी और आभूषण ले गए चोर
Mon, 15 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने ममीदी कॉलोनी और जगाधरी में दो घरों से लाखों की नकदी और सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। संबंधित थानों की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में ममीदी निवासी बाला देवी ने बताया कि वह 12 दिसंबर को घर का ताला लगाकर बाहर गई थी। अगले दिन जब वह लौटी तो ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे 45 हजार रुपये कैश, सोने की छह अंगूठियां, तीन सोने के कड़े, चार सोने की चेन तथा चार जोड़ी पाजेब गायब मिली।
चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख 75 हजार रुपये है। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। मामले के जांच अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि शिकाय पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं गुरुग्राम सेक्टर 49 निवासी विकास चौहान ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका श्याम सुंदर पुरी जगाधरी में पुश्तैनी मकान है। वह आठ दिसंबर को घर का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ गुरुग्राम वाले घर में चला गया था। 12 दिसंबर को उसके पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसके श्याम सुंदर पुरी वाले मकान का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। जांच करने पर घर से करीब दो लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी तरसेम कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।