{"_id":"692f3c7a71ff913be506df3b","slug":"thieves-broke-into-a-confectionery-shop-and-stole-rs-2-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147648-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हलवाई की दुकान में सेंध लगा दो लाख रुपये उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हलवाई की दुकान में सेंध लगा दो लाख रुपये उठा ले गए चोर
Wed, 03 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद साक्ष्य जुटाती सीन ऑफ क्राइम की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। हडौली गांव के बस स्टैंड पर बनी हलवाई की दुकान में सोमवार की रात को पीछे की दीवार तोड़ कर उसमें सेंध लगा दी। चोरों ने दुकान में रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार की सूचना पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में खानपुरी निवासी बलजिंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार रात को करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह जब दुकान पर आया तो शटर खोला तो उसे पीछे की दीवार टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में चोरी होने का शक होते ही उसने रखी दो लाख नगदी चेक की तो वह गायब मिली।
बलजिंद्र ने बताया कि वह हलवाई के साथ टेंट हाउस का भी काम करता है। ऐसे में उसके पास मजदूर लगे रहते हैं। मजदूरों की पेमेंट कई बार दुकान में ही रख कर चला जाता था और यह दो लाख भी मजदूरों की ही पेमेंट थी जो दुकान में रखी थी। अगले दिन यह पेमेंट मजदूरों को बांटनी थी।
विज्ञापन
थाना छछरौली के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि हड़ौली बस स्टैंड पर हलवाई की दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। दुकानदार की तरफ से शिकायत प्राप्त हो गई है। दुकानदार ने दो लाख रुपये चोरी होने की जानकारी दी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।