{"_id":"6271891e743d8f6dae1072bb","slug":"thief-took-away-goods-worth-thousands-of-rupees-by-breaking-the-locks-yamuna-nagar-news-knl106987683","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान ले गया चोर
विज्ञापन
दुकान में चोरी की वारदात की जानकारी देते संचालक।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर। शास्त्री कॉलोनी स्थित एक करियाने की दुकान को चोर ने निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोर ने ताले तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 50 हजार रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। वारदात सोमवार देर रात को हुई। चोरी की वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। जिसमें एक ही व्यक्ति वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के तिलकराज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शास्त्री कॉलोनी में शर्मा करियाना स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। सोमवार की रात करीब एक बजे एक नकाबपोश उसकी दुकान के ताले तोड़कर घुस गया। जिसने दुकान से 28 किलो देशी घी, 8 हजार रुपये की सिगरेट, 6 हजार रुपये के लगभग आठ किलो काजू, 10 किलो चायपती, नकदी व सिक्के चोरी कर लिए। इससे उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गली में लगे सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली है। फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। तिलकराज शर्मा ने बताया कि तीन वर्ष पहले भी ताले तोड़कर चोर दुकान से करीब 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। थाना रादौर प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की शिनाख्त कर रही है।