फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   thief in Yamunanagar bike shohroom

दो बाइक शोरूम में घुसे चोर, पौने तीन लाख रुपये की नकदी के साथ लाखों का ले गए सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
thief in Yamunanagar bike shohroom
(यमुनानगर)साढ़ौरा। हाईवे स्थित दो बाइक शोरूम पर चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। शोरूम में चोरी की घटना का पता सुबह के समय चला जब शोरूम संचालक मौके पर पहुंचा, उसने दूसरे शोरूम संचालक को फोन से मामले की जानकारी दी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के दोसड़का चौक पर हीरो और होंडा बाइक के दो शोरूम हैं। दोनों शोरूम में मंगलवार रात को एक ही तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। होंडा बाइक शोरूम संचालक प्ररिक्षित ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार रात शोरूम बंद करके घर गया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब वह शोरूम खोलने पहुंचा। शटर उठाकर जब अंदर पहुंचा तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं अलमारी व दराज सभी खुले पड़े थे। जांच में पता चला कि पीछे का शटर टूटा हुआ है। जहां से चोर शोरूम में दाखिल हुए। इस दौरान चोर करीब 10 हजार की नकदी व चांदी के सिक्के उड़ा ले गए। उसने इस बारे में साथ स्थित हीरो बाइक शोरूम संचालक को दी। जब वह शोरूम पर पहुंचे तो पता चला कि उनके यहां भी इसी तरह चोरी को अंजाम दिया गया है। हीरो बाइक शोरूम मालिक कपिल ने अपने शोरूम पर पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। यहां कार्यालय के गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 2 लाख 60 हजार रुपये गायब थे। प्रथम तल पर जाकर देखा तो शटर टूटा पड़ा था। जब उन्होंने जांच की तो शोरूम में रखे 1.5 लाख का स्पेयर पार्ट्स, स्वेप मशीन व बाइक ठीक करने के औजार गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शोरूम के डीवीआर चोर ले गए हैं। लेकिन पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed