Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They announced their support for the nationwide strike

Yamuna Nagar News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का किया एलान

Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
They announced their support for the nationwide strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की दशहरा ग्राउंड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में संघ का समर्थन देने का एलान किया गया। बैठक जिला प्रधान जोत सिंह रावत की देखरेख में हुई। बैठक में सभी छह खंडों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
साढौरा से दिलावर हुसैन, रादौर से रमेश, खिजराबाद से ज्ञानचंद, छछरौली से ज्ञानप्रस्त, चंद्रपाल माजरा, व्यासपुर से मामराज, यमुनानगर से राजवीर पंडोरा, जरनैल सिंह चिनालिया, सतीश राणा और वरिष्ठ सदस्य विनोद त्यागी, शोभन सिंह, अशोक वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 22-23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में संघ की भागीदारी रहेगी। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे और सचिव सतीश कुमार ने देश व प्रदेश में चल रहे गहरे, सुनियोजित व बहुआयामी हमले पर चिंता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों का निजीकरण और ठेके पर देना पूंजीपतियों के भले के लिए किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक सेवाओं को बाजार के हवाले किया जा रहा है। जिला प्रधान जोत सिंह रावत ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि सभी सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी हड़ताल और राष्ट्रीय सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। संघ की यह कार्रवाई न केवल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि जनता को गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवाएं सुरक्षित रखने के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed