Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thermal power plant assistant executive engineer caught taking bribe

Yamuna Nagar News: थर्मल पावर प्लांट असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thermal power plant assistant executive engineer caught taking bribe
ठेकेदार से सिक्योरिटी वापस करने की एवज में थर्मल पावर प्लांट असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष अग्रवाल 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने ठेकेदार से 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि पानीपत निवासी अर्जुन कुमार ने वर्ष 2022 में थर्मल पावर प्लांट में रखरखाव का ठेका लिया हुआ था। जिसके लिए उसने सिक्योरिटी राशि जमा कराई थी। दिसंबर में यह ठेका पूरा हो गया था। अब वह सिक्योरिटी राशि वापस मांग रहा था। यह सिक्योरिटी फैक्ट्री मैनेजर विभाग के एईई को ही पास करनी थी। इसके लिए एईई ने रिश्वत मांगी। परेशान होने के बाद उसने इसकी शिकायत अर्जुन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। ब्यूरो की टीम ने एईई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिस पर उसने थर्मल प्लांट में अपने आवास पर बुलाया। जैसे ही वह उसे पैसे देने लगा। टीम ने आरोपी को तुरंत काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed