{"_id":"67a508aaac6757c8490c0057","slug":"there-will-be-one-way-on-the-citys-govindpuri-road-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132679-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहर के गोविंदपुरी रोड पर आज रहेगा वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहर के गोविंदपुरी रोड पर आज रहेगा वन-वे
Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिव्य नगर योजना के तहत 7.19 करोड़ रुपये की लागत से आज यानी शुक्रवार से शहर के गोविंदपुरी रोड पर मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक के बीच डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएंगी। ऐसे में यह मार्ग शुक्रवार को वन-वे रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए अन्य मार्ग से जाना होगा।
इसी तरह जिमखाना क्लब रोड के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद वर्कशॉप रोड व गोविंदपुरी मार्ग का सुंदरीकरण होगा। मार्गों से पुरानी स्ट्रीट लाइटों को उतारकर नई फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएंगी। ऐसे में वाहन चालकों को मधु चौक की बजाए प्यारा चौक से होकर नेहरू पार्क एसपी आवास से होते हुए कन्हैया साहिब चौक की तरफ का मार्ग अपनाना होगा।
शहर के जिमखाना क्लब रोड के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाकर फुटपाथ पर टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर डेकोरेटिव लाइट लगा दी गई है। पेड़ पौधों की बाउंड्री बनाने का चारदीवारी और टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया दिव्य नगर योजना के तहत तीनों मार्गाें के सुंदरीकरण 7 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें करीब 2.25 करोड़ रुपये से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड व 81 लाख रुपये की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक गोविंदपुरी रोड का सुंदरीकरण होना है।