फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be no shortage of oxygen in the state: Kanwarpal

प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी : कंवरपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of oxygen in the state: Kanwarpal
यमुनानगर। प्रदेश का ऑक्सीजन गैस का कोटा 25 एमटी और बढ़ाकर कुल 257 एमटी प्रतिदिन कर दिया गया है। इससे अब प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। ये जानकारी शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे आकर देश के 136 करोड़ लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष 2020 में लगभग 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध करवाया और सभी जरूरतमंदों को उनके जनधन खातों में धनराशि हस्तांतरण के माध्यम से सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस वर्ष मोदी सरकार के बेहतरीन प्रयासों से भारत की जीडीपी तेज गति से आगे बढ़ रही है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि मई माह व जून माह में लगभग 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाने के लिए 26000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार भी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक में विदेश से 50,000 मीट्रिक टन चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन आयात करने का निर्णय लिया है और 100 ऐसे अस्पतालों की पहचान का निर्णय लिया है, जो अपने यहां प्लांट लगा सके, जिससे देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की कमी न रहे। साथ ही ऑक्सीजन टैंकरों को परमिट के पंजीकरण से छूट दी गई है, ताकि उनका आवागमन पूरे देश में निर्बाध रूप से हो सके।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सरकार वसुधैव कुटुंबकम की अपनी सांस्कृतिक विरासत का पालन करते हुए बहुत से विदेशी देशों में भारत में निर्मित वैक्सीन की सप्लाई कर रही है। विश्व के 90 देशों में सप्लाई की जा चुकी है। देश अभी एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं। अगले महीने तक 2 करोड़ और जुलाई माह तक 7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन प्रतिदिन करने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का ऑक्सीजन गैस का कोटा बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिक सरकार व प्रशासन का सहयोग करें व कोरोना वायरस को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed