फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be no OPD for two hours today in government hospitals

Yamuna Nagar News: सरकारी अस्पतालों में आज दो घंटे नहीं होगी ओपीडी

Mon, 15 Jul 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
There will be no OPD for two hours today in government hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सोमवार को दो घंटे तक ओपीडी नहीं होगी। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सभी सरकारी डॉक्टर दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वह अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज का चेकअप नहीं करेंगे।
इन दो घंटों में अस्पतालों में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ओपीडी प्रभावित नहीं होने देने का दावा कर रहा है। हड़ताल के दौरान अन्य डॉक्टरों की ड्यूटी ओपीडी में लगाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

स्पेशलिस्ट कैडर लागू करने, वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर की सीधी भर्ती पर रोक लगाने, सर्विस रूल में संशोधन व केंद्र स्तर पर एसीपी वेतन वृद्धि लागू करने की मांग प्रमुख है। इनके अलावा एसीपी में देरी, चार्जशीट मामलों में की जा रही देरी से भी डॉक्टरों में रोष है। इसके अलावा पीजी के लिए बांड राशि एक करोड़ रुपये से घटाकर 50 लाख रुपये किए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि 15 जुलाई को सरकारी डॉक्टर मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी खंडों के सीएचसी, पीएचसी में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल करेंगे।

इस दौरान अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी नहीं होगी। मरीजों का चेकअप 11 बजे के बाद किया जाएगा। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है यदि मांगें मानी नहीं जाती तो वह 25 जुलाई से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बारे में 12 जुलाई को सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed