फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be 600 policemen for the security of Kanwar Yatra, checkpoints will be set up at 20 places.

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में होंगे 600 पुलिसकर्मी, 20 जगह लगेंगे नाके

Sat, 20 Jul 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
There will be 600 policemen for the security of Kanwar Yatra, checkpoints will be set up at 20 places.
यमुनानगर। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई को शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली। हरिद्वार से गंगा जल लेने जाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए जिले में 600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा पुलिस के 30 बाइक राइडर और डायल 112 की 32 गाड़ियां अलग से सुरक्षा में तैनात होंगी। राइडर 24 घंटे शिव भक्तों के आने जाने वाले रास्तों पर गश्त करते रहेंगे। डीसी कैप्टन मनोज कुमार व एसपी गंगाराम पूनिया ने लघु सचिवालय में प्रेसवार्ता कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 20 जगहों पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे। इन जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी। यात्रा के दौरान जिले में 28 स्थानों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारे से संपन्न कराने के लिए सामाजिक संस्थाओं से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

--------
सड़क से 100 मीटर पीछे लगाएं शिविर
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि कावड़ यात्रा में 28 जुलाई से भीड़ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान भारी वाहनों के रास्ते को भी डाइवर्ट किया जाएगा ताकि किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत न आए। जो भी शिविर लगाए जाएं वह सड़क से 100 मीटर की दूरी पर होने चाहिए। शिविर लगाने से पहले प्रशासन की अनुमति जरूरी है। इसके अलावा अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था भी उचित दूरी पर रखी जाए। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। उनके साथ संबंधित थाना प्रबंधक भी रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान लक्कड़ मंडी यमुनानगर-जगाधरी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्र में प्राइवेट क्रेन के संचालकों के फोन नंबर अपने पास रखे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। शिविर लगाने के लिए अनुमति अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय से ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed