फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will also be a marathon on International Yoga Day

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैराथन भी होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
There will also be a marathon on International Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी नवीन आहूजा। डीआईप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया जाएगा। इसकी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। योग दिवस के साथ योग मैराथन का भी आयोजन होगा।
एडीसी नवीन आहूजा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व उन्हाेंने आयुष विभाग हरियाणा के एसीएस सुधीर राजपाल व महानिदेशक संजीव वर्मा को जिले में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि योग दिवस पर 21 जून सुबह सात से आठ बजे तक योग प्रोटोकॉल अनुरूप अंतरराष्ट्रीय दिवस जिलास्तर पर मनाया जाएगा। खंड स्तर पर भी दिवस का आयोजन होगा। 20 जून को सुबह सात से आठ बजे तक मुख्य कार्यक्रम की रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योग को हर गांव और हर घर तक पहुंचाने के लिए सभी सरपंचों व पंचों की भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि योग दिवस के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षक, खेल विभाग के योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीई को जिला के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह छह से साढ़े सात बजे तक रहेगा। चार से छह जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed