{"_id":"688676ac5722b72fa607ccc8","slug":"there-was-traffic-jam-in-the-city-in-the-morning-and-evening-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141423-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहर में सुबह व शाम के समय रहे जाम के हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहर में सुबह व शाम के समय रहे जाम के हालत
Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/जगाधरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की दो दिवसीय संयुक्त पात्रता परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। करनाल, चंडीगढ़ व पंचकूला के करीब 42000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थी बसों के अलावा निजी वाहनों से भी परीक्षा देने पहुंचे। इससे शहर की सड़कों पर भारी भीड़ रही।
शहर की हर मुख्य सड़क व लिंक रोड पर वाहनों की कतार देखने मिली। अभ्यर्थियों को लेकर आए परिजन व संबंधी परीक्षा के दौरान वाहन लेकर आसपास सड़कों के किनारे खड़े रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के सत्र के दौरान हुई। दूसरे सत्र की परीक्षा में वाहनों की संख्या दोगुनी हो गई थी। चूंकि एक तरफ पहले सत्र के अभ्यर्थियों को लेने परिजन पहुंच रहे थे, वहीं दूसरे सत्र के अभ्यर्थियों को परिजन छोड़ने पहुंचे हुए है।
इससे सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी केंद्रों व चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण अव्यवस्था देखने मिली। दूसरी तरफ छुट्टी का दिन और मौसम सुहावना होने के कारण भी लोग घूमने फिरने निकले थे। जिससे तमाम स्थानों पर भारी भीड़ के कारण व्यवस्था देखने मिली।