Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was tension between the village secretary and the villagers who arrived to remove the encroachment

Yamuna Nagar News: कब्जा हटाने पहुंचे ग्राम सचिव व ग्रामीणों के बीच तनातनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was tension between the village secretary and the villagers who arrived to remove the encroachment
छछरौली। मलिकपुर खादर में पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम व ग्राम सचिव के साथ ग्रामीणों की तनातनी हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम सचिव राजनीतिक इशारे पर कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर गांव से पंचायती जमीन कब्जा मुक्त करनी है तो सभी पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप था कि सचिव कुछ लोगों को बचा रहा है जो कि राजनीतिक पहुंच रखते हैं। जिन लोगों पर कार्रवाई हो रही है उनके पास कोई सिफारिश नहीं है। इसलिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण ईनाम ने बताया कि ग्राम सचिव सिर्फ राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करवा रहा है।मलिकपुर में काफी पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे है। ग्राम सचिव ने आज तक उन कब्जाधारियों को नोटिस तक नहीं दिया और गरीब लोगों को परेशान करने तुरंत पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन कब्जा मुक्त होनी चाहिए पर कानून सबके लिए एक है। इसलिए जिन्होंने पहले कब्जे कर रखे हैं पहले उनसे कब्जे छुड़ाए जाएं। ग्राम सचिव की तरफ से बिना भेदभाव कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मलिकपुर खादर के ग्राम सचिव बलबीर शर्मा ने बताया कि उनको गांव के चौकीदार की तरफ से सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पंचायती जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा गिराने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हुई जिसके बाद उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया। ग्राम सचिव ने बताया कि गांव के इनाम व अन्य लोगों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे किए हुए हैं।
उनको पहले भी कई बार अवैध कब्जा करने से मना किया गया लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी जिसको लेकर वह पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने ग्राम सचिव को अन्य लोगों के पंचायती जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को भी गिराने की मांग की।

मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत मलिकपुर खादर की कई एकड़ भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार है। इतना ही नहीं पूर्व सरपंच और मौजूदा सरपंच ने भी पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन एक तरफा कार्रवाई न कर सभी के साथ समान कार्रवाई करें और वह उसमें उनका सहयोग करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed