फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was no purchase in four markets, and arrivals increased.

Yamuna Nagar News: चार मंडियों में नहीं हुई खरीद, आवक में तेजी

Fri, 26 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:30 AM IST
सार

यमुनानगर जिले की 13 में से चार मंडियों में अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अन्य मंडियों में तेजी से धान पहुंचने से वहां जगह कम पड़ने लगी है। नमी अधिक होने के कारण धान को सुखाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
There was no purchase in four markets, and arrivals increased.
जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर लगी धान की बोरियां। संवाद

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की 13 में से चार मंडियों में धान की खरीद नहीं हो पाई, लेकिन अन्य मंडियों में धान तेजी से पहुंच रहा है। ऐसे में मंडियां धान से अटने लगी है। हालांकि अभी मंडियों में पूरी तरह से आवक नहीं हुई।
मंडियों के हालात अभी से बन गए धान, शेड की बजाय मंडी की सड़क तक पहुंच गया है। जिले की मंडियों में अभी तक करीब 13000 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। शाम तक मंडियों में 9213 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की 13 मंडियों में से चार मंडियों में खरीद शुरू नहीं हो पाई। मंडियों में अभी भी जो धान आ रहा है उसमें नमी की मात्रा बहुत ज्यादा है। धान में 20 से 22 प्रतिशत तक नमी आ रही है। वहीं सरकार ने खरीद की मात्रा 17 प्रतिशत निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेचने से पहले धान को अच्छे से सुखाना पड़ रहा है। अभी खरीद को शुरू हुए दो दिन ही हुए हैं लेकिन मंडियां धान से फुल होने लगी हैं। मंडियों में चारों तरफ धान ही धान दिख रहा है। जगाधरी मंडी में अब तक करीब 1400 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 3957 मीट्रिक टन, रादौर में 565 मीट्रिक टन, छछरौली में 776 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 811 , साढौरा में 1299 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 133 मीट्रिक टन धान आ चुका है।

जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर लगी धान की बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर लगी धान की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed