फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was no clue of peace drowned in the canal, the police engaged in the identification of dead bodies found in the canal

Yamuna Nagar News: नहर में डूबे अमन का नहीं लगा सुराग, नहर से मिले शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
There was no clue of peace drowned in the canal, the police engaged in the identification of dead bodies found in the canal
गधौली गांव के पास बुधवार को नहर में नहाते डूबे सहारनपुर के गांव किशनपुरा निवासी अमन की तलाश करते हुए गोताखोरों को नहर से दो शव मिले है। लेकिन इनमें से कोई भी अमन का शव नहीं था। एक शव नग्न हालत में मिला है। जबकि एक शव पर ब्लैक टीशर्ट व नीला लोअर था। गोताखोर राजीव ने दोनों शवों को निकाला।
विज्ञापन

गोताखोर राजीव ने बताया कि बुधवार को गधौली के पास नहर में नहाते हुए फैक्टरी कर्मी किशनपुरा निवासी अमन डूब गया था। वीरवार को वह अपनी टीम के साथ उनकी तलाश कर रहा था। हमीदा हेड के पास जब वह तलाश कर रहे थे तो उन्हें एक युवक का शव मिला। उसे निकाला गया। वह नग्न अवस्था में था। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष थी। शव सड़ी गली हालत में है। जिससे यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि कई दिन पहले यह डूबा था। उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे सहारनपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक और शव मिला। उसे भी बाहर निकाला गया। शव पर ब्लैक टी शर्ट व नीला लोअर था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हमीदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगह से दो शव मिले हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। वहीं, नहर में डूबे अमन की तलाश जारी है। बता दें कि अमन अपने जीजा गौरव के पास बाड़ी माजरा में रहता है। बुधवार को वह अपने भांजे अक्षय के साथ फैक्टरी से लौट रहा था। गधौली के पास पहुंचे तो अमन नहर में नहाने की जिद करने लगा। उसके भांजे ने उसे मना किया, लेकिन वह नहर में गहराई तक चला गया और डूब गया। तब से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed