फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was competition among students on the second day, 122 got admission

Yamuna Nagar News: दूसरे दिन विद्यार्थियों में दिखी होड़, 122 ने करवाया दाखिला

Sat, 20 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
There was competition among students on the second day, 122 got admission
जगाधरी। आईटीआई में ऊंची मेधा सूची विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सूची की प्रतिशत अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पा रही है। तीसरी सूची में भी अधिकांश विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पाई है। जिस कारण वे दाखिला नहीं ले रहे हैं। प्रक्रिया के दूसरे दिन भी आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

तीसरी सूची 97 प्रतिशत के पार रही। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों की पसंद की ट्रेड कट गई। उन्हें भरी ट्रेड के अलावा दूसरी में सीट अलॉट की गई है, जबकि विद्यार्थी वही ट्रेड नहीं लेना चाहते हैं। इस दौरान निशांत, रजत, सचिन, रोहित, प्रतीक ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रिशियन ट्रेड भरी थी। वह इसी ट्रेड से प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, लेकिन सूची में उन्हें यह सीट अलॉट नहीं की गई। उन्हें अलग अलग ट्रेड्स में सीट मिली है। जबकि वे इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से आईटीआई करना चाहते हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि हर सूची में विद्यार्थी सीट मिलने के बाद दाखिले नहीं ले रहे हैं। इसी के चलते दोनों सूची में अलॉट में से सिर्फ आधी ही सीटों पर दाखिले हो पाएं। वहीं तीसरी सूची में कुल 403 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। जिसमें से दो दिन में कुल 162 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। तीसरी लिस्ट जारी होने के पहले दिन कुल 40 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जबकि दूसरे दिन दाखिला लेने वालों की संख्या तीन गुणा हो गई। इस दौरान 122 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। दूसरी सूची में अलॉट 403 सीट में से 162 पर दाखिला हो चुका है। प्रक्रिया के अभी तीन दिन बाकी है। 22 जुलाई तक तीसरे चरण में सीट पाने वाले विद्यार्थियों के मूल दस्तावेेजों की जांच की जाएगी। जबकि फीस भरने का अंतिम दिन 24 जुलाई होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

नहीं रहेगी छुट्टी खुलेगी आईटीआई

दाखिला प्रक्रिया को लेकर निदेशालय ने छुट्टी के दिन भी संस्थान खोलने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार शनिवार व रविवार को भी संस्थान खोले जाएंगे। इस दौरान तीसरी प्रक्रिया के लिए शनिवार व रविवार को संस्थान खुलेंगे और दोनों दिन विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नोडल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इसके लिए दाखिला समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।


-----------

वर्जन-

आईटीआई में दाखिला लेने की तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 403 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। तीसरी लिस्ट के 162 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया। दाखिलों के लिए शनिवार व रविवार को भी संस्थान खुलेंगे और विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
- दीपेश महेंद्रू, उपप्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed