फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is opposition to installing a street light in the middle of the street in Prem Nagar neighborhood

Yamuna Nagar News: मोहल्ला प्रेम नगर की गली के बीचोबीच स्ट्रीट लाइट लगाने का विरोध

Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
There is opposition to installing a street light in the middle of the street in Prem Nagar neighborhood
स्ट्रीट लाइट लगाने के बारे में जानकारी देते प्रेम नगर के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मोहल्ला प्रेम नगर की मुख्य गली में चल रहे स्ट्रीट लाइट के बेस निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जताना शुरू कर दिया है। लोगों ने इस कार्य को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य पूर्ण रूप गलत तरीके से किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अख्तर अली, बलजीत सिंह, जयपाल ढींगरा व वेदप्रकाश भसीन का कहना है कि वार्ड नंबर 13 की मुख्य गली पीर बुद्धु शाह गुरुद्वारा व मुख्य बाजार को जोड़ती है। इस गली के बीचों बीच स्ट्रीट लाइट बेस निर्माण किया जा चुका है। जोकि गलत तरीके के किया जा रहा है। गली संकरी होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन जबरन मोहल्लेवासियों के विपरीत चलकर बेस निर्माण करके स्ट्रीट लगाने का निर्माण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ले के लोग व दुकानदार पूर्व जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल संधू को लेकर कार्यस्थल पर पहुंचे और गली के बीचों बीच बनाए गए स्ट्रीट लाइट लगाने के बेस निर्माण कार्य का विरोध जताया। अनिल संधू का कहना है कि यह निर्माण कार्य गलत तरीके से किया जा रहा है। जिसकी वजह से रास्ता काफी संकरा हो चुका है। इस गली में पहले से ही काफी आवाजाही का आगमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीर बुद्धु शाह गुरुद्वारे पर पहुंचने वाली संगत व आमजन को इसकी वजह से भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। दूर दराज से आने वाली संगत ट्रकों व बसों में बैठकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचते है। श्रद्धालुओं को इन हालात में अपने वाहनों को दूर खड़ा करके गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
अनिल संधू ने कहा कि अगर नगर पालिका प्रशासन को स्ट्रीट लाइट लगानी ही थी तो गली के दोनों साइड में लगाई जा सकती है। इससे यह रास्ता चलने योग्य बच जाता। जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से लेकर अब तक कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और आमजन को काफी नुकसान हो चुका है।

स्ट्रीट लाइट के बेस निर्माण से भविष्य में इसके अधिक दुष्परिणाम साबित होंगे। मोहल्लावासियों ने विरोध जताते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन से इस कार्य को बंद करने की मांग की है।

स्ट्रीट लाइट लगाने के बारे में जानकारी देते प्रेम नगर के लोग। संवाद

स्ट्रीट लाइट लगाने के बारे में जानकारी देते प्रेम नगर के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed