{"_id":"672a7faab58bf77af5049249","slug":"there-is-no-parking-in-marriage-palaces-there-is-traffic-jam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-127930-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मैरिज पैलेसों में पार्किंग नहीं, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मैरिज पैलेसों में पार्किंग नहीं, लग रहा जाम
Wed, 06 Nov 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के मैरिज पैलेस, पार्टी लॉन में आयोजित शादी समारोह में लोग जोर-शोर से डीजे बजा कर खूब नाच रहे हैं। वहीं मैरिज पैलेसों के बाहर खड़े वाहनों की वजह से सड़कों पर जाम लग रहा है। जाम में फंसे वाहन चालक बार-बार हॉर्न बजाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते आमजन जाम से बेहाल है। शायद ही कोई मैरिज पैलेस हो जिसके पास अपनी पार्किंग हो। इसके बावजूद नगर निगम, पुलिस समेत पूरा प्रशासन इनके आगे बेबस नजर आ रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही से पैलेसों के आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हो गए हैं।
शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। मैरिज पैलेस, होटल व पार्टी लॉन की कई दिन पहले एडवांस बुकिंग हो चुकी है। एक शादी के आयोजन के लिए दूल्हा-दुल्हन के परिवार से औसतन 50 से 70 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। यदि पैलेस बड़ा है तो कीमत एक लाख से ऊपर बड़े आराम से पहुंच जाती है। इतना रुपया लेने पर भी मैरिज पैलेसों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
शादी समारोह में जितने भी मेहमान आते हैं उन सभी के वाहन बाहर सड़कों पर खड़े करवाए जा रहे हैं। इससे बाहर जाम लग जाता है। जाम में फंसे वाहन चालक हॉर्न बजाकर वाहनों के मालिकों को बुलाते रहते हैं, परंतु इतने शोर शराबे में कोई बाहर नहीं आता। शहर में जगाधरी वर्कशॉप रोड पर जगाधरी बस स्टैंड तक व आईटीआई से लेकर विष्णु नगर तक कई पैलेस हैं।
इसी तरह जगाधरी में ईएसआई अस्पताल से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक तक, अग्रसेन चौक से जगाधरी बस स्टैंड रोड, छोटी लाइन समेत कई जगह पैलेस हैं। सड़क के दोनों तरफ मैरिज और बैंक्विट हॉल हैं, लेकिन खुद की पार्किंग के इंतजाम एक के पास नहीं हैं।
बारात से लेकर मेहमानों के वाहनों की पार्किंग सब सर्विस लेन और मुख्य सड़क पर ही है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए दो किमी का सफर घंटों का सफर बन जाता है। शादियों की तैयारी में कपड़े, गहने सहित अन्य सामानों के खरीदार बढ़ गए हैं। दो दिन बाद भीड़ और ज्यादा बढ़ जाएगी।
धर्मपुरा कॉलोनी के लोग गली में देते हैं पहरा
वर्कशॉप रोड स्थित धर्मपुरा कॉलोनी निवासी नितिन, विशु, बालक राम, सोहन लाल, अमरनाथ, अशोक कुमार, राकेश, टोनी शर्मा ने बताया कि उनकी गली के साथ मैरिज पैलेस बना है। पैलेस से कॉलोनी के लोग बहुत परेशान हैं। अंदर पार्किंग नहीं है इसलिए लोग सड़क वाहन खड़े करते हैं। जब बाहर जगह नहीं मिलती तो लोग उनकी गली में वाहन पार्किंग करते हैं। इससे उनकी गली में जाम लग जाता है। इतना ही नहीं लोगों गली में खड़े होकर शराब पीते हैं। कई बार तो गली में ही पेशाब भी कर देते हैं। इसकी शिकायत कई बाहर नगर निगम में अधिकारियों से कर चुके हैं। अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि पैलेस संचालक को नोटिस दिया हुआ है। परंतु आज तक हुआ कुछ नहीं।
सड़क सुरक्षा की बैठक में मामला उठाएंगे : जगदीश चंद्र
ट्रैफिक एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि यह सही है कि कई मैरिज पैलेस में पार्किंग की जगह नहीं है। बाहर लगने वाले जाम को लेकर कई बार शिकायतें आती हैं तो पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाती है। सड़क सुरक्षा की आगामी बैठक में मामले को उठाया जाएगा।