{"_id":"664d23a05bfca9edaa006ff4","slug":"there-is-no-parking-facility-challans-for-vehicles-parked-on-the-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119313-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्किंग सुविधा है नहीं, सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्किंग सुविधा है नहीं, सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान
Wed, 22 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजारों व मार्गों पर वाहन पार्किंग की सुविधा की दरकार है। बावजूद इसके सड़क पर रांग पार्किंग के चालान हो रहे हैं। ये देख वाहन चालक परेशान हैं, जो लोकसभा चुनाव के माहौल में शहर में वाहन पार्किंग की सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि वाहन पार्किंग की सुविधा न होने से सड़कों व बाजारों में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे हैं, वहीं कई वाहन चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में वाहन पार्किंग की सुविधा शहर की बड़ी मांग है, जिसे पूरा कर शहरी व बाहर से आने वाले लोगों को राहत पहुंचाई जान चाहिए।
संजय मित्तल ने कहा कि शहर में वाहन पार्किंग का मुद्दा बड़ा है। इस सुविधा की मांग में वर्षों से पत्राचार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शहर में कहीं भी सरकारी स्तर पर सही वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से रांग पार्किंग के चलान किए जाना सही नहीं है। चालान तभी किए जा सकते हैं, जब कहीं वाहन पार्किंग की सुविधा दी गई हो।
विज्ञापन
वीरेन सपरा ने कहा कि शहर में वाहन पार्किंग न होना बड़ी समस्या है। लोकसभा चुनाव के बीच मैदान में उतरे प्रत्याशियों को इस मुद्दे पर भी अपनी बात रखनी चाहिए। किस तरह वह शहर में वाहन पार्किंग की सुविधा दे सकते हैं। क्योंकि वाहन पार्किंग सुविधा न होने से एक ओर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, वहीं साथ ही बाजार व मार्ग पर खड़े किए वाहनों के चोरी का डर रहता है।
नीरज राणा ने कहा कि शहर तो दूर नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय परिसर व बाहर भी लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ जाती है। आधी सड़क तक वाहन खड़े होते हैं। यह सब देखकर भी नगर निगम व अन्य अफसर व नेता शहर में वाहन पार्किंग के मुद्दे को नजरअंदाज कर देते हैं। यह सही नहीं है। जबकि शहर को वाहन पार्किंग सुविधा मिलनी चाहिए।