{"_id":"67cb453548c8a386830d6e24","slug":"there-is-huge-rush-in-trains-due-to-holi-no-seats-even-in-special-trains-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134207-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: होली के चलते ट्रेनों में भारी भीड़, स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: होली के चलते ट्रेनों में भारी भीड़, स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं सीट
विज्ञापन
जगाधरी। अपनों के संग होली खेलने की चाहत लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। क्योंकि दूसरे राज्यों में काम कर रहे लोगों को अपनों के बीच पहुंचने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। कंफर्म टिकट के लिए लोग आरक्षण केंद्र से ट्रैवल एजेंट के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
परंतु लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कई गाड़ियों में लोगों को वेटिंग तक नहीं मिल पा रही है। होली में भीड़ के कारण कई गाड़ियों में वेटिंग तक खत्म हो गई है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनों में भी कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। त्योहार के कारण ट्रेनों में सीटों की मांग कई गुणा बढ़ गई है।
होली में मात्र एक सप्ताह का शेष है, ऐसे में त्योहार पर परिवार के बीच पहुंचने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। चूंकि इन दिनों ट्रेनों में लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
ट्रेनों में इतनी भीड़ व सीटों की मांग अधिक है कि अभी से ट्रेनों में वेटिंग खत्म हो गई है। जिन गाड़ियों में वेटिंग मिल रही है वह बहुत ही लंबी है। लगभग सभी गाड़ियों में वेटिंग 150 से 200 के पार पहुंच गई है। इस बार रेलवे की ओर से पूर्वोत्तर भारत जाने वाली चार होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जिसमें से एक का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर किया गया है जबकि अन्य तीन ट्रेनों का लाभ लेने के लिए अंबाला या सहारनपुर जाना होगा।
जिले में बर्तन, प्लाईवुड, फेब्रिकेशन सहित अन्य उद्योगों की सैकड़ों ईकाइयां हैं। जिसमें करीब तीन लाख से ज्यादा प्रवासी काम करते हैं। वहीं, करीब दो लाख ऐसे भी हैं, जो वर्षों से यही बस हुए हैं और तीज त्योहार पर ही पैतृक घर जाते हैं। होली के कारण किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। होली के आसपास के दिनों में तमाम ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वेटिंग भी हो गई खत्म
गाड़ी संख्या 05006 अमृतसर गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस में भी सीट नहीं मिल पा रही है। इस ट्रेन में वेटिंग 50 50 से ज्यादा हो गई है। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल में कोई नहीं है। इस ट्रेन में 20 फरवरी से होली तक नो रूम स्टेटस चल रहा है। वहीं, गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी मेल में भी छह मार्च के बाद वेटिंग नहीं है।
जम्मूतवी गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 240 पहुंच गई है। इसी तरह गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 180 तक पहुंच गई है। इस ट्रेन में 16 अप्रैल तक कंफर्म सीट नहीं है। इसके अलावा गाड़ी संख्या जम्मूतवी गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस में भी वेटिंग 185 तक है। इस ट्रेन में भी 17 अप्रैल तक कंफर्म सीट नहीं है।
गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 240 पहुंच गई है। इसमें पूरा अप्रैल तक कोई कंफर्म सीट नहीं है। गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर टाटानगर एक्सप्रेस में वेटिंग 175 के पार है। मार्च के पूरा महीना इस ट्रेन में कोई सीट नहीं है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस में वेटिंग 150 है। गाड़ी संख्या 14524 अंबाला बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 170 के पार चली गई है। गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस में वेटिंग 170 है।
वर्जन
त्योहारों के दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। ट्रेनों में भीड़ व सीटों की मांग के अनुरूप गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। चार पूर्वोत्तर के लिए और एक दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी स्टेशन के मध्य चलाई जा रही है।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक।