फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are no safety measures in canal construction

Yamuna Nagar News: नहर निर्माण में सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There are no safety measures in canal construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नई नहर की खोदाई में कार्यदायी संस्था की बड़ी लापरवाही सामने आ गई है। नहर की खुदाई कर पुराना सहारनपुर रोड पर रिफ्लेक्टर व साइन बोर्ड नहीं लगाए गए। जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजकपुर गांव के ग्रामीणों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए।
दादूपुर से पश्चिमी यमुना नहर के साथ-साथ एक नई पक्की नहर का निर्माण किया जा रहा है। नहर के लिए खोदाई की जा रही है। पुराना सहारनपुर रोड पर फतेहपुर पुल के पास खोदाई का काम हो चुका है। बताया जा रहा है कि पुल के पास से ताजकपुर गांव का रास्ता जा रहा है। लेकिन इस रास्ते के लिए कार्य कर रही संस्था की तरफ से कोई सुरक्षा के कोई इंंतजाम नहीं किए। खोदाई करने के बाद न तो वहां पर किसी तरह का साइन बोर्ड लगाया गया है और न ही रिफ्लेक्टर। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण ग्रामीण अमरनाथ शर्मा, रणधीर, लखविंद्र, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, सोहन लाल, जंगशेर और करिम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सहारनपुर शादी का कार्ड देने जा रहे दो युवकों की कार गड्ढे में गिर गई थी। हादसे में दोनों चोटिल हो गए थे। लेकिन उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जहां पर खोदाई चल रही है वहां पर साइन बोर्ड या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था की जाए। जिसस कोहरे के समय हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed