फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are no confirmed seats in trains going to Jammu Tawi and Katra

Yamuna Nagar News: जम्मूतवी, कटरा जाने वाली गाड़ियों में नहीं कंफर्म सीट

Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There are no confirmed seats in trains going to Jammu Tawi and Katra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में वैष्णो देवी, जम्मूतवी, कटरा जाने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा माता वैष्णो देवी जाने वालों की संख्या बढ़ी है। दर्शन के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करने की लोगों में भारी होड़ दिख रही है। इससे ट्रेनों में सीटों की मांग और भीड़ काफी बढ़ गई है। भीड़ व मांग बढ़ने से लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कई गाड़ियों में वेटिंग भी खत्म हो गई है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते तमाम रूट की ट्रेनों में भीड़ चल रही है। ट्रेनों में लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। वहीं, जम्मूतवी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली किसी ट्रेन में सीट नहीं है। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। यही नहीं कई गाड़ियां नोरूम स्टेट्स पर पहुंच गई हैं और उनमें वेटिंग भी समाप्त हो गई है। जिस कारण लोगों में निराशा है। लोग वेटिंग बनवा रहे हैं और कंफर्म न होने पर टिकट कैंसिल करवा रहे हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी व कटरा जाने वाले करीब 100 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी टिकट रद्द करवाई है। लोग वेटिंग रद्द करवाकर दूसरे स्टेशनों से टिकट बनवा रहे हैं। टिकट रद्द होने से रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में लोगों के पास एकमात्र तत्काल का ही सहारा है। परंतु तत्काल में भी लोगों को कंफर्म सीट लेने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ट्रेन में क्या स्थिति

यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस में जून के पूरे महीने कोई कंफर्म सीट नहीं है। इस ट्रेन में 11 से 24 जून तक मात्र तीन दिन वेटिंग मिल रही है और अन्य दिनों के लिए वेटिंग भी समाप्त हो गई है। इसके बाद 24 जून से सात जुलाई तक वेटिंग मिल रही है। इसी तरह कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस 12 से 25 जून तक वेटिंग भी नहीं है। यह ट्रेन नोरूम स्टेटस पर चल रही है। इसके बाद 28 जून के बाद नौ जुलाई तक लंबी वेटिंग है। जबकि बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार मालनी एक्सप्रेस में वेटिंग 150 तक चल रही है।

अवकाश के कारण ट्रेनों में भीड़ चल रही है। ऐसे में स्पेशल गाड़ियां भी चलाई गई हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इस रूट पर भीड़ भी ज्यादा बढ़ी है। इससे परेशानी हो रही है। - एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्यिक मंडल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed