फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thefts are not stopping, the thieves break the locks of three houses and school and steal more than 1 million

नहीं रुक रहीं चोरियां, चोरों ने तीन घरों व स्कूल के ताले तोड़ 10 लाख से अधिक की चोरी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thefts are not stopping, the thieves break the locks of three houses and school and steal more than 1 million
यमुनानगर। यदि आप अपने घर का ताला लगाकर कहीं घूमने या रिश्तेदारी में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि चोरों की नजर आपके घर पर है, जो आपके घर से निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आप घर से निकलेंगे, चोर आपके घर को निशाना बनाकर सब कुछ सामान चोरी कर ले जाएंगे। यह हम नहीं कह रहे हैं। लगातार बढ़ रहे चोरियों के आंकड़े इस बात को दर्शा रहे हैं। चोर रोजाना तीन से चार स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। सबसे अधिक सूने घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने तीन सूने घरों व एक स्कूल के ताले तोड़ करीब 10 लाख रुपये के गहने व सामान चोरी कर लिया। चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-1
दोहते के साथ दवाई लेने अस्पताल गई थी महिला, चोरों ने दिनदहाड़े घर के ताले तोड़ उड़ाए 4.90 लाख के गहने व सामान संजय विहार कॉलोनी निवासी मधुबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दोहते देवास के साथ दवाई लेने के लिए गोयल अस्पताल गई थी। दवाई लेकर करीब 1.15 बजे जब वे घर आए तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व उसका लॉकर खुला पड़ा था, जिसके अंदर से हजारों रुपये की नकदी, सोने व चांदी के लाखों रुपये के गहने, मकान की रजिस्ट्री, कार्ड व अन्य दस्तावेज गायब थे। चोरी हुए गहनों व सामान की कीमत चार लाख 90 हजार रुपये थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-2
परिवार गया था वैष्णों दरबार, चोरों ने ताले तोड़ घर को खंगाला
प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी नितेश कुमार ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मार्च को वह परिवार के साथ जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी माता के दरबार में दर्शन करने गया था। जाते समय वह घर को ताला लगाकर गए थे। वीरवार देर शाम जब वह यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर घर से तीन तोले सोने व 20 तोले चांदी के गहने गायब थे। इसके अलावा 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
दवाई लेने गया था दंपती, चोरों ने घर के ताले तोड़ उड़ाए 3.50 लाख के गहने
बिलासपुर। कस्बे की छोटा बस स्टैंड वाली गली निवासी राकेश कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 मार्च को वो और उसकी पत्नी आरती दवाई लेने के लिए गांव कपूरी में गए थे। दवाई लेने के बाद वह वहीं पर अपनी बहन के पास रुक गया। वीरवार को जब वे अपने घर वापस आए तो उन्होंने देखा की घर के ताले टूटे पड़े हुए थे। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से सोने की अंगूठी, सोने की बालियां, दो चांदी की चेनों की जोड़ियां, दो मंगलसूत्र, चांदी के एक टिक्का, एक चांदी का सेट, छह चांदी की अंगूठियां, चुटकियां व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

केस-4
- स्कूल के ताले तोड़ इन्वर्टर बैटरी चुराई
जगाधरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय लौहरीवाला की इंचार्ज दीप्ती ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को करीब दो बजे छुट्टी के बाद वह स्कूल के सभी कमरे बंद करवाकर चाबियां स्कूल चौकीदार भूपेंद्र को दे कर घर चली गई थी। सुबह करीब पौने दस बजे जब वह स्कूल में आई तो चौकीदार भूपिंद्र ने उसे बताया कि रात के समय अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर से एक इन्वर्टर व दो बैटरियां चोरी करके ले गए। जांच करने पर कमरे से इन्वर्टर व बैटरियों के अलावा एक पीतल का पतीला व लोहे का तसला गायब था। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed