{"_id":"5e498a2b8ebc3ee5ac3132ce","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl2233634","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लाखों रुपये की ज्वैलरी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लाखों रुपये की ज्वैलरी की चोरी
विज्ञापन
दो बंद पड़े मकानों और एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रर्वा शुरू कर दी।
गांधी नगर निवासी राहुल चौहान ने फरकपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी घर के बाहर ही दुकान है। चोर रात को दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने दुकान व घर से तीन हजार रुपये, दो सोने की अंगुठियां, चेन, एलईडी, ओवन चोरी कर लिया। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, गांव मामली निवासी गौरव ने बताया कि जडौदा गेट के नजदीक ज्वैलर्स की दुकान है। वह रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, प्रोफेसर कालोनी निवासी हृदयानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।