{"_id":"5e41a1de8ebc3ee5e642def9","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl216826199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटल स्क्रैप और मेडिकल हॉल से चोरों ने नगदी समेत उड़ाया हजारों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटल स्क्रैप और मेडिकल हॉल से चोरों ने नगदी समेत उड़ाया हजारों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी के बुड़िया मार्ग स्थित मेटल स्क्रैप के गोदाम से चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये के स्क्रैप व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं, एक अन्य स्थान से चोरों ने मेडिकल हॉल से हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए।
जगाधरी के हुड्डा सेक्टर-18 निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बुडिय़ा मार्ग पर मेटल स्क्रैप का गोदाम बनाया हुआ है। देर शाम वह रोज की तरह गोदाम को बंद करके घर चला गया था। सुबह के वक्त वह गोदाम पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो गोदाम के गल्ले में रखे 76 हजार रुपये की नगदी, लैपटोप व हजारों रुपये के मेटल स्कैप गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर की ईश्वर कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शहर के इंदिरा गार्डन में जन्नत के नाम से मेडिकल हॉल बनाया हुआ है। आरोप है कि बीती रात चोरों ने उसके मेडिकल हॉल से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।