फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft Worth Lakhs at Factory; Embezzlement Had Occurred Previously

Yamuna Nagar News: फैक्टरी में लाखों की चोरी, पहले हो चुकी है हेराफेरी

Fri, 01 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Theft Worth Lakhs at Factory; Embezzlement Had Occurred Previously
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित गोल्ड लेमिनेट्स इंडिया लिमिटेड फैक्टरी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। फैक्टरी मालिक रोशनलाल कांबोज ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसी फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारी पहले सामान में हेराफेरी कर चुके है।
गांव साबापुर निवासी रोशनलाल कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फैक्टरी गांव साबापुर-बहरामपुर रोड पर स्थित है, जहां सनमाइका तैयार किया जाता है। बुधवार की सुबह फैक्टरी के मैनेजर सच्चिदानंद ने फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। जांच में फैक्टरी से नौ टैक्सचर मोल्ड प्लेट, पांच सिंपल प्लेट, 10 बिजली मोटर, 10 पाइप लाइन वाल्व, एक ड्रायर की स्टील ट्रे, ड्रायर चेन कवर, एक ब्लोअर पंखा, 20 मीटर कॉपर केबल और एक पेटी गोल्ड लैम बैग गायब मिले।
विज्ञापन

फैक्टरी में हुई इस बड़ी चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मालिक के अनुसार चोरी करने वाले आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसी साल मार्च माह में भी रोशनलाल कांबोज की इसी फैक्टरी में हेराफेरी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार फैक्टरी में डिस्पैच इंचार्ज के पद पर तैनात सतबीर पर सामान में गड़बड़ी का संदेह हुआ था।
छह मार्च को रोशनलाल ने खुद जांच की तो पाया कि आईएस प्लाईवुड ट्रेडिंग कंपनी के लिए तैयार बिल में 13 शीट सनमाइका दर्ज थी, जबकि गाड़ी में 18 शीट लोड की गई थीं।

बिल के अनुसार सामान की कीमत 4422 रुपये थी जबकि वास्तविक कीमत करीब 10021 रुपये बनती थी। पूछताछ में सतबीर ने बताया कि वह पिछले पांच-छह महीनों से कंपनी के मालिक अमित कुमार के कहने पर अतिरिक्त सामान भिजवा रहा था। इस मामले में बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed