{"_id":"65bc040e0a2c2485140c8ee7","slug":"theft-in-four-houses-including-three-houses-in-garhi-mundo-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113247-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गढ़ी मुंडो के तीन घर समेत चार घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गढ़ी मुंडो के तीन घर समेत चार घरों में चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने गढ़ी मुंडो स्थित एक गली में तीन घरों समेत चार घरों में चोरी की। चोर यहां से नकदी, गहनों समेत हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर ले गए। सभी मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के गांव नगरौली निवासी डिंपल ने बताया कि वह सरस्वती कॉलोनी में रहता है और जगाधरी की स्टील फैक्ट्री में काम करता है। रात करीब नौ बजे वो और उसके परिवार सदस्य निजी समारोह में गए थे। रात करीब एक बजे जब वह घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से चांदी की पायल, नाक की नथली, गुल्लक के अंदर रखे रुपये व अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही गली में तीन घरों में चोरी
उधर, गढ़ी मुंडो निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रोज की तरह रात को वह अपने परिवार सदस्यों के साथ सो गया था। सुबह जब वे उठे उनके बाथरूम, रसोई व अन्य स्थानों पर लगे पानी के नल गायब थे। इसके अलावा उनके मकान मालिक संजीव कुमार के घर का भी ताला टूटा हुआ था। वहां से भी शटरिंग की प्लेट व अन्य सामान गायब थी। वहीं, उनके पड़ोसी संदीप गुप्ता के घर से भी चोर दो नल चोरी कर ले गए। एक सप्ताह से उनकी गली में कई चोरियां हो गई है। पुलिस को शिकायत देकर उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।