{"_id":"673a47d0f9e1852782020d24","slug":"theft-in-civil-hospital-and-fire-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128531-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल और फायर स्टेशन में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल और फायर स्टेशन में चोरी
Mon, 18 Nov 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों के घर व दुकानों के अलावा अब सरकारी दफ्तर तथा स्टोर भी चोरों की निशाने हैं। चोरों ने यमुनानगर के मुकंद लाल नागरिक अस्पताल के स्टोर से ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी कर लिए। वहीं फायर स्टेशन के स्टोर से भी काफी सामान चोरी हो गया। हैरत की बात तो यह है कि दोनों की स्थानों पर हर समय कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है।
जिला नागरिक अस्पताल स्थित पीएमओ कार्यालय में तैनात मुख्य लिपिक अतूप गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अस्पताल के बेसमेंट में ऑक्सीजन सिलिंडर रखे थे। मरीजों को इसकी जरूरत होने पर नर्सिंग ऑफिसर ने ब्लॉक ए के बेसमेंट में सिलिंडर देखने को पहुंची। वहां से 10 सिलिंडर कम मिले।
इसकी सूचना तुरंत ही उच्चाधिकारियों को दी गई। अस्पताल प्रशासन ने सिलिंडर कम होने की जांच शुरू कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फायर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ने थाना शहर यमुनानगर में चोरी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
शिकायत में बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन है और पास में ही स्टोर भी। चोरों ने शुक्रवार की रात स्टोर से फायर गाड़ी में लगे पंप व अन्य पुराने कंडम सामान पुलिया, होज में लगी पुरानी ब्रांच कप्लिंग मैटल स्टेनर, आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।