फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth snatched gold earrings from the woman shopkeeper

Yamuna Nagar News: युवक ने महिला दुकानदार से झपटी सोने की बालियां

Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The youth snatched gold earrings from the woman shopkeeper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर रोड पर महमूदपुर गांव में कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने दुकान पर आया युवक महिला की बालियां झपट कर फरार हो गया। वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठ जगाधरी की ओर भाग निकला। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महमूदपुर निवासी माम कौर ने बताया कि उसकी गांव में ही जगाधरी व्यासपुर रोड पर किराना की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान पर थी। उसके पास में ही पुत्रवधू हरप्रीत कौर व कुसुमलता की भी दुकान है। दोपहर बाद लगभग पौने चार बजे एक युवक दुकान पर आया। उसने उससे कोल्ड ड्रिंक मांगी और 100 रुपये का नोट निकाल कर दिया।
विज्ञापन

जब वह फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकालने लगी तो वह युवक पीछे से कानों पर झपट्टा मारकर सोने की बालियां छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर पुत्रवधू उसके पीछे दौड़ी, लेकिन उस युवक का एक अन्य साथी बाइक स्टार्ट करके पहले तैयार खड़ा था। बाइक पर पीछे बैठ कर आरोपी युवक जगाधरी की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग भी आरोपियों के पीछे दौड़ा। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बपाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed