{"_id":"617b0bcee254aa5e523f161c","slug":"the-young-man-who-came-to-the-house-of-the-fianc-was-beaten-up-with-rods-and-sticks-yamuna-nagar-news-knl880168198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर के घर आए युवक को रॉड व डंडों से पीट किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर के घर आए युवक को रॉड व डंडों से पीट किया घायल
विज्ञापन
कैंप की शिव कॉलोनी में मंगेतर के घर आए युवक पर तीन युवकों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने वाला एक युवक घायल युवक की साली से शादी करना चाहता है। जबकि उसकी साली ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसी रंजिश में आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शांति कॉलोनी निवासी गोविंद गुप्ता ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। उसकी कैंप की शिव कॉलोनी निवासी सुमन से सगाई हुई है। करवा चौथ के त्यौहार पर वह सुमन से मिलने के लिए उनके घर आया था। उसने सुमन व उसके परिजनों के साथ फोटो खींची। इसके बाद सुमन मोबाइल पर कथा सुनने लगी। जबकि उसकी मां बिंदामती अपने मोबाइल में रिचार्ज करवाने के लिए बाहर गई थी। तभी आशीष व देवा नाम के युवक अपने हाथ में लोहे की रॉड लेकर आए। उनके साथ एक अन्य युवक भी था। उन्होंने आते ही उसपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके सिर, हाथ व टांगों पर वारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आई उसकी साली और अन्य परिजनों के आने पर तीनों आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। सुमन के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। गोविंद ने बताया कि आरोपी देवी उसकी साली से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी साली उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इसी रंजिश में आरोपी ने उस पर हमला किया। पुलिस ने देवा व आशीष को नामजद करते हुए तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।