{"_id":"61d4a96014642405fa4eeb5c","slug":"the-young-man-was-kidnapped-and-beaten-then-the-car-riders-ran-away-by-throwing-them-on-the-side-of-the-road-yamuna-nagar-news-knl95026028","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने युवक का अपहरण कर पीटा, फिर सड़क किनारे फेंक हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने युवक का अपहरण कर पीटा, फिर सड़क किनारे फेंक हुए फरार
विज्ञापन
प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव रगड़ माजरा के एक युवक को कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर बुरी तरह से पीटा। मारपीट के बाद आरोपी युवक को घायल अवस्था में नवाजपुर के निकट फेंक कर फरार हो गए थे। घायल युवक किसी तरह नत्थनपुर में निजी डॉक्टर के पास पहुंचा। जहां से उसे गंभीर हालत में सीएचसी प्रताप नगर लाया गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य युवकों पर अपहरण व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रगड़ माजरा निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर के समय देवधर से अपने गांव रगड़ माजरा बाइक से जा रहा था। पीछे से अचानक एक कार में सवार चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक कर मारपीट की और उसे कार में डालकर फरार हो गए। विशाल ने बताया कि आरोपियों ने कार में उसके साथ मारपीट की गई और घायल अवस्था में उसे नवाजपुर के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। उसने वहीं से अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया।
विशाल ने खदरी निवासी सचिन उर्फ चप्पू व उसके तीन अन्य साथियों पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मामले में आरोपी सचिन को नामजद करते हुए उसके तीन अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। प्रतापनगर थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।