फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man misdeed her by pretending to get married , Yamunanagar

शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
The young man misdeed her by pretending to get married , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बुडिया थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक के दुष्कर्म करने के बाद उसके भाई ने भी उससे संबंध बनाए। जब उसने आरोपी को शादी करने की बात कही तो आरोपी व उसके परिजनों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पर दुष्कर्म व तीन अन्य परिजनों पर साजिश में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज किया है।
युवती ने महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि तीन माह पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर तीन माह तक उसके साथ गलत काम किया। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी के जाने के बाद करीब दो बजे उसका भाईवहां आया। इसके बाद उसने भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि इस साजिश में आरोपी के मामा व दो अन्य परिजन भी शामिल थे। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि मामले में आरोपी, उसके भाई , उसके मामा व दो अन्य खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed