{"_id":"67cdf0a096c8184a1804b26b","slug":"the-young-man-jumped-into-the-canal-and-committed-suicide-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134300-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक ने नहर में छलांग लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक ने नहर में छलांग लगा दी जान
Mon, 10 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हमीदा हेड के पास एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़ी गौसांई निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर को एक युवक ने हमीदा नेड पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी। जैसे ही लोगों ने देखा तो तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की जेब से पुलिस को एक पहचान पत्र मिला, जिस पर गढ़ी गौसांई गांव का पता लिखा था। पुलिस ने गांव के पहुंचकर पता किया। मृतक की पहचान गढ़ी गौंसाई निवासी राहुल के रूप में हुई। हमीदा चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक का कन्हैया साहिब चौक पर ऑफिस है। वह सुबह आठ बजे अपने ऑफिस के लिए घर से निकला था। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।