{"_id":"62000e076874a079c01d4f71","slug":"the-woman-was-raped-by-taking-hostage-threatened-to-kill-her-son-yamuna-nagar-news-knl98171940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, बेट को दी जान से मारने की धमकी 17-36-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, बेट को दी जान से मारने की धमकी 17-36-20
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला को एक व्यक्ति ने कई दिनों तक विभिन्न जगहों पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसने धमकी दी थी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे व उसके बेटे को जान से मार देगा। तीन दिन पहले महिला उसके चंगुल से बच निकली और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चुन्ना भट्टी निवासी पोला, फूल मोहम्मद, मैना व कादिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2013 में शादी होने के बाद वह अपने सात साल के बेटे के साथ जिला सहारनपुर के थाना चिलकाना के गांव में रहती थी। चुन्ना भट्टी निवासी पोला का उनके घर पर आना जाना था। एक दिन पोला ने उसके मोबाइल पर फोन करके कहा कि उसकी वीडियो उसके पास है। जिसे वह लोगों को दिखाकर उसे बदनाम कर देगा। 30 नवंबर की रात पोला कार लेकर उसके घर पर आया। वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जबरन उसे व उसके बेटे को कार में बिठाकर ले गया। वह उसे कार में चूना भट्ठी रोड के पास अपनी मुंह बोली बहन मैना के घर पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
यह बात उसने मैना को बताई परंतु उसने पोला का ही साथ दिया। अगले दिन पोला उसे नशे की दवाई देकर कादिर के घर पर ले गया, वहां पर भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर जब उसने विरोध किया तो पोला व कादिर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बूड़िया चूंगी के पास एक कमरे में 10-15 दिन तक बंद रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में उसे पुलिस चौकी वाली गली में एक कमरे में बंद किया गया। वहां पर पोला का पिता आया और उसे देसी कट्टा दिखाते हुए धमकी दी कि अब वह पोला के साथ ही रहेगी। यदि उसने वापस अपने पति के पास जाने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे। इस दौरान उससे कोरे कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए गए। तीन फरवरी को जब आरोपी बाहर गया हुआ था तो वह कमरे से भाग कर अपने पति के पास पहुंची। उसने सारी बात से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही एएसआई कमला रानी का कहना है कि शिकायत के आधार पर पोला, फूल मोहम्मद, मैना व कादिर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।