फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman died, and her in-laws have been accused of murder

Yamuna Nagar News: महिला की मौत, ससुराल वालों पर लगा हत्या करने का आरोप

Sat, 20 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The woman died, and her in-laws have been accused of murder
मृतका के भाई नवाब के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव कोतरखाना निवासी 25 वर्षीय समीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है विवाह के बाद से ही महिला को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। थाना छप्पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
मृतका के भाई नवाब निवासी भगवानपुर ने बताया कि उसकी बहन समीना की शादी वर्ष 2016 में गांव कोतरखाना निवासी जुल्फान के साथ हुई थी। जुल्फान की टायर पंचर की दुकान है और समीना दो बच्चों की मां थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसकी बहन को परेशान करने लगा था।
विज्ञापन

इस बारे में समीना कई बार मायके में भी बता चुकी थी, लेकिन हर बार आरोपी पक्ष आगे से ऐसा न करने का भरोसा देकर मामला टाल देता था। नवाब ने बताया कि शुक्रवार सुबह समीना ने अपनी मां रजिया को फोन किया। तो वह जोर-जोर से रो रही थी और कह रही थी कि उसके ससुराल वाले उसे बहुत मार रहे हैं और जबरदस्ती कुछ खिला भी रहे हैं। उसने बताया कि उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। इसी दौरान उसके पति ने मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जुल्फान से कहा कि समीना को तुरंत अस्पताल लेकर जाएं, वे लोग भी वहां पहुंच रहे हैं। नवाब का आरोप है ससुराल पक्ष समीना को पहले मुलाना स्थित एक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दूसरे अस्पताल नहीं लेकर गए।
जब मायके पक्ष वहां पहुंचा तो समीना को अग्रसेन चौक स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवाब ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में भी समीना के साथ गंभीर मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। उस समय आपसी समझौता हो गया था, लेकिन इसके बाद भी ससुरालजन छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित करते रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा गया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत मिले पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-सुमित कांबोज, प्रभारी, थाना छप्पर

मृतका के भाई नवाब के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद

मृतका के भाई नवाब के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed