फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman did the wrong thing for several months by threatening to make the video viral

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से कई माह किया गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The woman did the wrong thing for several months by threatening to make the video viral
नहाते हुए बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने महिला से कई माह तक गलत काम किया। आरोपी ने खुद को एक मंत्री का जानकार बताकर महिला को नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया। उसे अगवा कर अपने घर ले गया। जहां उसे कई माह तक रखकर संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने अपने पति से भी नाता तोड़ दिया। बाद में आरोपी ने भी शादी करने से मना कर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2014 में जींद में हुई थी। साल 2021 में वे बिलासपुर क्षेत्र में आकर रहने लगे। यहां उसकी मुलाकात सहारनपुर के गांव सलारपुरा निवासी जसबीर सिंह से हुई। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी पहचान एक मंत्री के साथ बताई और नौकरी लगवाने का झांसा दिया। एक दिन आरोपी ने उसकी बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बीती आठ जनवरी को वह अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उनके घर पर आ गया और उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर गलत काम किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी उसे जबरन घर से अगवा कर अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने एक माह तक उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने खाली कागजात पर उसके अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर करवा लिए। अप्रैल माह में आरोपी उसे बिलासपुर थाना लेकर आया। जहां उसके पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। तब आरोपी ने उसे धमकाकर अपने पक्ष में उसके बयान लिए और पति से उसका नाता तुड़वा दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। 13 जून को आरोपी ने उसके साथ संबंध विच्छेद कर दिया और मारपीट कर उसे अपने घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जसबीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed