फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman could not be identified and no clue could be found about the killers

Yamuna Nagar News: महिला की नहीं हुई पहचान, न हत्यारों का लगा सुराग

Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The woman could not be identified and no clue could be found about the killers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया-चनेटी रोड पर खेत में खून से लथपथ मिले महिला के शव की पहचान वीरवार को दूसरे दिन भी नहीं हो पाई। हत्या की गुत्थी सुलझाने को बूड़िया थाना पुलिस व सीआईए समेत तीन टीमें जांच कर रही हैं। अभी तक न तो महिला के हत्यारों का पता चल पाया और न ही महिला की पहचान हो पाई।
हर पुलिस थानों में महिला की पहचान के लिए कपड़ों व हुलिया के बारे में बताया गया है ताकि गुमशुदगी दर्ज कराने वाले व्यक्ति को महिला के बारे में जानकारी दी जा सके। बूड़िया थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लग पाया, जिससे महिला के हत्यारों का पता चल सके।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार सुबह 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव चनेटी बूड़िया मार्ग पर सैनी फार्म हाउस के पास नेपियर घास के खेत में पड़ा मिला। महिला के गले पर गहरे कट के निशान थे। किसी बड़े पत्थर से चेहरे के दाहिने हिस्से पर बुरी तरह से वार किए गए थे। जिससे दाईं आंख के आसपास चेहरे की हड्डी बुरी तरह से टूटी हुई थी। जिससे मृतका की पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहनाथा। मृतका के शव के पास से एक दरी व अन्य कपड़े बरामद हुए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। बाद में शव को यहां फेंका गया। बूड़िया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed