फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The wishes of the farmers got drenched in the rain water.

Yamuna Nagar News: बारिश के पानी में भीग गए किसानों के अरमान

Wed, 08 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The wishes of the farmers got drenched in the rain water.
जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मंगलवार सुबह आई बारिश से किसानों के अरमान एक बार फिर से भीग गए। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल बिछ गई। इसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। सरस्वती नगर एरिया में ज्यादा फसल को नुकसान होने की संभावना है। क्षेत्र में 40 से 50 एकड़ में फसलें बिछ गई हैं।
उधर, मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान भी भीग गई। श्रमिक दोपहर को निकली धूप में सुखाते हुए नजर आए। परंतु जो धान बोरियों में बंद है, उसे काफी नुकसान हो सकता है। यदि आगे मौसम साफ नहीं रहा तो वह काली पड़ जाएगी। उधर, मंडी में आए किसान राजबीर, संजू कुमार व साहब सिंह का कहना है मंडी में तो उनकी धान बिक गई, लेकिन दो से तीन एकड़ फसल में धान बिछ गई है। इसे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है उठान कार्य काफी धीमा चल रहा है, प्रशासन को इस कार्य में तेजी लानी होगी, तभी किसानों को सुखाने के लिए जगह मिल सकती है। जिले की सभी 13 मंडियों में 1,45,383 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 61,472 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 49,683 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 34,228 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके अलावा व्यासपुर अनाज मंडी में 13,289 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली अनाज मंडी में 13,776 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 3,636 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 24,261 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 1,382 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 2,085 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 11,371 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 40,146 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 13,927 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 5,296 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 4,398 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 11,716 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 100 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में रखी भीगी धान की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed