फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The winning players and coaches were honored

Yamuna Nagar News: विजेता खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

Sat, 27 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The winning players and coaches were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यालबा में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य राकेश मक्कड़ के नेतृत्व में करवाया गया।
कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों और विद्यालय के खेल कोच राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक इंद्रवीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के इतिहास के बारे बताया। अंग्रेजी के प्राध्यापक राकेश शर्मा ने इस दिवस मनाने का उद्देश्य और इतिहास के बारे में जानकारी दी। साथ ही साहिबजादों के बलिदान से प्रेरण लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रा कीर्ति, ऋषिका, मोहिनी, हरसिमरन, जान्ह्वी, जसप्रीत, अंजलि, प्रीति, शिवानी ने कविता में शब्द गायन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विद्यालय में चाय-पकौड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, नवीन धीमान, जितेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, रमेश कुमार, इलम चंद, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राकेश शर्मा, विजय राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed