{"_id":"6600991b9936e570160d7ad4","slug":"the-wife-along-with-her-lover-and-friend-had-murdered-ajay-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-116300-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पत्नी ने प्रेमी और सहेली संग मिल की थी अजय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पत्नी ने प्रेमी और सहेली संग मिल की थी अजय की हत्या
Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तीन दिन पहले बूड़िया में मिले युवक के अधजले शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी और दिव्यांग सहेली की मदद से की थी। आरोप है कि बेरहमी से युवक की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था।
पुलिस ने जब मृतक का शव बरामद किया तो उसके बाजू पर काेमल व अजय कुमार लिखा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी व काल डिटेल खंगाली तो मृतक की शिनाख्त अजय कुमार के रूप में हुई थी। इसके बाद पत्नी से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज ने सारी पोल खोल दी। आरोपी पत्नी कोमल और उसकी दिव्यांग सहेली सोनम को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस को प्रेमी अमित की तलाश है।
घटनाक्रम के अनुसार, 21 मार्च काे बूड़िया रोड पर चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने मॉडल टाउन निवासी विकास के खेत में अजय कुमार का अधजला शव मिला था। चौकीदार राकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी। शव की शिनाख्त बिहार के जिला मोतिहारी के गांव बारावुर्क निवासी अजय कुमार-40 के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया कि अजय ने कोमल उर्फ रूबी से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों भाग कर यमुनानगर आ गए थे और अजय यहीं पर एक फैक्टरी में काम करने लगा। शादी से उनके पास दो बच्चे भी हुए। करीब सवा साल पहले अजय वापस बिहार चला गया था, जहां पर उसने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इस दौरान कोमल शहर की गोल्डनपुरी में रहती थी। उसकी सहेली ई-रिक्शा चालक सोनम भी साथ में उसके साथ रहने लगी।
इस दौरान कोमल का एक स्थानीय युवक अमित से प्रेम प्रसंग हो गया। अमित भी ई-रिक्शा चलाता है। एक ओर जहां कोमल और अमित का प्रेम परवान चढ़ रहा था, वहीं कोमल अपने पति अजय की दूसरी शादी से नाराज थी और उससे बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी अमित और सहेली सोनम के साथ मिलकर उसके हत्या की साजिश रची। इसके तहत उसने कुछ दिन पहले अजय को फोन करके कहा कि उसके बच्चे उसे परेशान कर रहे हैं।
अब वह उनका खर्च नहीं उठा सकती, इसलिए वह दोनों को आकर ले जाए। इस पर 17 मार्च को अजय बिहार से कोमल के पास पहुंचा। अजय बच्चों के साथ काेमल को भी बिहार चलने के लिए कहने लगा, परंतु उसने मना कर दिया। 20 मार्च की रात को साजिश के तहत कोमल ने अजय को खूब शराब पिलाई। फिर रात 12 बजे कोमल ने सोनम और अमित को घर में बुलाया।
सोनम ने आते ही अजय की आंखों में मिर्च वाला पाउडर डाला ताकि वह अपने बचाव में कुछ कर न सके। फिर अमित ने लोहे की रॉड से सिर और छाती पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपियों ने अजय के शरीर पर चाकू से भी कई वार किए। फिर उसका गला भी काटा, ताकि किसी हाल में जिंदा न रहे।
रातभर उन्होंने शव को कमरे में रखा और तड़के तीनों ने ई-रिक्शा में शव को रख कर बूड़िया रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने फेंक दिया। यहां पर अमित ने उसके शव को आग लगा दी।
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया : नरेंद्र सिंह
थाना शहर जगाधरी एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि अजय की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने सहेली सोनम व अमित के साथ मिलकर की थी। कोमल व सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब अमित की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ई-रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया है। जल्द ही अमित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।