फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The whole city was drowned in the mourning of martyr Major Anuj

शहीद मेजर अनुज के शोक में डूबा पूरा शहर 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
The whole city was drowned in the mourning of martyr Major Anuj
शहीद मेजर अनुज का फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : AMAR UJALA
साढौरा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने के बाद भारत के पांच जवान शहीद हो गए। उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और दो आतंकवादी भी मारे गए। शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों में साढौरा राजकीय स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सूद का पुत्र मेजर अनुज सूद भी वीरगति को प्राप्त हुआ। सुमन सुद राजकीय स्कूल साढौरा में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है जब यहा खबर साथ मे काम कर रहे स्टाफ व इलाकावासियों का पता चली तो पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। मेजर अनुज सूद की शहादत की खबर सुनकर व प्रिंसीपल सुमन सूद पुत्र पता लगने के बाद साढौरा के खंड शिक्षा अधिकारी अख्तर अली व अध्यापक मोहन कालड़ा,सतीश, पंचकूला अमरावती एन्क्लेव उनके घर शोक व्यक्त करने पहुँचे। खंड शिक्षा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि संस्कार आज होना था पर मौसम खराब होने की वजह से अब अनुज का पार्थिव शरीर शाम को पंचकूला पहुँचेगा और कल पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका संस्कार किया जाएगा। मोहन कालड़ा ने बताया कि भारत माता की रक्षा करने का जज्बा उनके पूरे परिवार में है क्योंकि अनुज के पिता भी ब्रिगेडियर चंद्रकांत सूद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं औऱ बहन आर्मी में कैप्टन पद पर अपनी सेवा दे रही है। अनुज की पत्नी प्राइवेट कम्पनी में पुणे में कार्यरत है। प्रिंसिपल सुमन सूद का पुत्र मेजर अनुज का पता लगने के बाद समस्त संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ,खंड शिक्षा अधिकारी अख्तर अली व हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा,ऑल हरियाणा शैडयूल कास्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सतपाल व साथ मे काम कर रहे अध्यापक जगतार,मनजीत कौर,वीना तनेजा,रितु, विना भटिया,सिमा जैन, ने शोक व्यक्त किया है। हास 22 प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा दुख की अपूरणीय व असहनीय घड़ी में दिवंगत आत्मा तथा परिवार के प्रति संघ अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता है । पूरा शिक्षा विभाग व सारा देश उनके बलिदान के प्रति नतमस्तक है । ईश्वर इस शूरवीर मातृसपूत को अपने चरणों में स्थान दे और प्रधानाचार्या तथा उनके परिवार को इस असामयिक शहादत को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed