फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The weather changed, the sun shone after four days

Yamuna Nagar News: मौसम बदला, चार दिन बाद खिली धूप

Mon, 18 Nov 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, the sun shone after four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गत चार दिन सुबह से दोपहर तक रहे कोहरे के बाद रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह आठ नौ बजे से दोपहर बाद तक भी धूप रही। इससे लोगों ने चार दिन रहे कोहरे और तापमान में गिरावट से हुई ठंडक से राहत पाई। काफी संख्या में लोग धूप सेंकने छतों व पार्कों में नजर आए।
छुट्टी के कारण बच्चे भी पार्कों में झूलों का आनंद लेते दिखे। साथ ही किशोर व युवा तेजली सहित अन्य खेल मैदान व खुले स्थानों पर क्रिकेट व अन्य खेल खेलते नजर आए। चार दिन कोहरे के कारण बाजारों से गुम हुई रौनक भी शुक्रवार को मौसम खुशगवार होने पर लौटी। शोरूम व दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

चार दिन से सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। धूप न निकलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन शुक्रवार को कोहरा छट गया और सुबह से दोपहर बाद तक धूप रही। मौसम के इस तरह बदलते मिजाज में तापमान में उतार-चढ़ाव को देख चिकित्सक लोगों को सेहत के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जन डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि तापमान में अचानक से कमी व वृद्धि होने से वायरल, गर्म-सर्द होने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को मौसम के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। कोहरा व सर्दी में गर्म कपड़े जरूर पहनने चाहिएं। धूप में पसीना आने पर तुरंत नहाने या मुंह-हाथ धोने से बचना चाहिए।

ऐसी छोड़ी छोटी सावधानियां हमें बदलते मौसम में रोगों से बचा सकती हैं। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो सप्ताह धूप रहेगी। इस बीच कोहरा रहने के कम आसार हैं। कुछ दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और ओस गिरने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed