फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The water level of Hathini Kund barrage increased due to rain, Yamunanagar

बारिश से हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The water level of Hathini Kund barrage increased due to rain, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। पहाड़ों और मैदानी इलाकों मेंबारिश से हथिनी कुंड बैराज पर यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर रविवार को दोपहर 12 बजे 21960 क्यूसेक दर्ज किया गया। यह जलस्तर लगभग 2 घंटे बरकरार रहा और 2 बजे के बाद पानी में कमी आई और जलस्तर घटकर 16883 क्यूसेक रह गया।
बैराज के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे यमुना में 10160 क्यूसेक पानी, पश्चिमी यमुना नहर में 10,000 और पूर्वी यमुना नहर में 1800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम को 4 बजे तक हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 12155 क्यूसेक रह गया। मांग के अनुसार पश्चिमी यमुना नदी में शाम 4 बजे 10000 क्यूसेक और यमुना में 352 क्यूसेक और पूर्वी यमुना नहर में 1800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दरअसल पिछले कई दिनों से हथनीकुंड बैराज पर यमुना में कम मात्रा में पानी बह रहा था, लेकिन अचानक हुई बरसात से जल स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

वहीं कस्बा प्रताप नगर क्षेत्र में रविवार को हुई तेज बारिश से हथिनी कुंड बैराज पर पर्यटकों की संख्या भी अचानक बढ़ गई। हथिनी कुंड बैराज पर शाम के समय उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड के पर्यटक घूमते नजर आए। कुछ पर्यटकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से भीषण और भयंकर गर्मी पड़ रही है। रविवार को दोपहर के समय ठंडी हवाएं चली। इसी के चलते परिवार सहित हथिनी कुंड बैराज पर घूमने निकल पड़े। बैराज पर पहुंचकर लोगों ने खूब मस्ती की और विश्रामगृह के पास बने एक छोटे से तालाब में नहाकर गर्मी को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed