फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The victim's 12th birthday is on 12 September, the girl is scared

Yamuna Nagar News: 12 सितंबर को पीड़ित बच्ची का है 12वां जन्मदिन, बच्ची सहमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
The victim's 12th birthday is on 12 September, the girl is scared
साढौरा। कस्बे के एक मोहल्ले की 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ओमचंद उर्फ चंदगी राम को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे बिलासपुर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मामले में रात को ही बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। उधर, जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, उसका 12 सितंबर को 12 वां जन्मदिन है। परिवार उसके जन्मदिन की तैयारियां कर रहा था लेकिन वारदात के बाद से बच्ची सहमी हुई है। आरोपी की हरकत से उसके सारे चाव खत्म हो गए है। उसकी हरकत से बच्ची के दिलों दिमाग पर बहुत असर पड़ा है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी बेटी कुडा स्थल पर कचरा फेंकने गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर वह चिंतित हुई और उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान वह खेल स्टेडियम की दीवार के पास पहुंची तो आरोपी के बाड़े के अंदर से बेटी के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी। वहां पहुंची तो आरोपी उसे देखते ही भाग गया।
विज्ञापन

बेटी ने बताया कि आरोपी उसे जबरन बाडे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटी को सुरक्षित घर लाने के बाद इस बारे में पुलिस को शिकायत की गई। वहीं इस दरिदंगी की खबर पाकर रात को ही बड़ी संख्या में लोग थाने में पहुंच गए और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था। थाने में हंगामा करने के बाद लोगों ने थाने वाले चौक और दोसड़का चौक पर भी रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात को बिलासपुर के डीएसपी राकेश गुलिया व एसएचओ अनिल राणा ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज होने की जानकारी दी। लेकिन आक्रोषित लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार करने का वादा किया तो लोगों को जाम खोलने को राजी हुए। थाना प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि आरोपी ओम चंद उर्फ चंदगी राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी मेडिकल जांच करवाई। मौके की निशानदेही करवाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उधर बच्ची के पिता ने बताया कि हमेशा खिलखिलाती रहने वाली उसकी बेटी अब गुमसुम सी हो गई है। न तो वह किसी से बात कर रही है और न ही सही तरीके से खाना खा रही है। बच्ची की इस हालत से सारा परिवार चिंतित है। वहीं मेडिकल करने वाले डॉक्टर का कहना है कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बारे में गायनी की सलाह ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed