फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Under-19 volleyball team won the bronze medal

Yamuna Nagar News: वॉलीबाल में अंडर-19 की टीम ने जीता कांस्य पदक

Wed, 26 Aug 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Under-19 volleyball team won the bronze medal
विजय चिन्ह बनाकर जीत की खुशी का इजहार करते ​खिलाड़ी, कोच व अन्य। स्वयं - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। शिक्षा विभाग की 59वीं राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले की अंडर-19 टीम ने प्रदेशभर में तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक जीता।
तीसरे स्थान के लिए जिले की टीम का मुकाबला गुरुग्राम की टीम से हुआ था। जिले की टीम ने गुरुग्राम को 2-1 से हराया। कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने पहले मुकाबले में महेंद्रगढ़ को 2-1 से हराया। वहीं, करनाल और कैथल की टीमों को लगातार 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में जिले की टीम का सामना सिरसा से हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी टक्कर दी। परंतु जिले की टीम को इस कड़े मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल की हार के बाद खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे स्थान के मुकाबले में शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के खिलाफ खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। यह मुकाबला 2-1 से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम में अर्जुन, देवांश, गुरजोत, आदिल, रिहान, लविश, भवनित, अंश, वतन, अमरदीप, मुदित, सिमर, आदित्य और मिलन शामिल रहे। खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कोच ठाठ सिंह सरांवी, विकास, संजीव और हरमिंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed