फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The trade board protested against the trade license and raised slogans

ट्रेड लाइसेंस के विरोध व्यापार मंडल ने बैठक कर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The trade board protested against the trade license and raised slogans
यमुनानगर। ट्रेड लाइसेंस के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मेला चौक पर जिला प्रधान विकास गाबा के नेतृत्व में हुई। दुकानदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल व राजेश भोला ने कहा कि व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर सरकार की तानाशाही नीतियों का विरोध करना होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार नए टैक्स व लाइसेंस लगाती रहेगी। शहर मे गुंडागर्दी बहुत बढ़ गई है। लूटपाट की घटनाए बढ़ती जा रही हैं। जब भी कोई आंदोलन होता है तो सबसे पहले व्यापारियों को निशाना बनाया जाता है। निरंकारी ज्वेलर्स पर हुई लूटपाट व गोलीबारी के आरोपी आज तक पकड़े नहीं गए। प्रशासन पर राजनीती हावी हो गई है। प्रदेश सरकार भी व्यापारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। केंद्र सरकार ने जीएसटी लगाते समय भी सरकार ने कहा था कोई नया टैक्स व लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा। इसके विरोध में गली-गली जाकर व्यापारी वर्ग को संगठित व जागरूक किया जा रहा है। विरोध के कारण मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की थी कि ट्रेड टैक्स को समाप्त कर दिया गया है। अब सरकार ट्रेड लाइसेंस के नोटिस भेजकर व्यापारियों को डरा रही है। मौके पर विकासगाबा, दीपक, राजेश भोला, सन्नी, मनीष, हैप्पी कमल, शैंकी, वरूण, राजेश चानना, अतुल, रजत, सूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed