फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The thieves of the locked house stole the locks, cash and jewelry

रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने हिमाचल प्रदेश गया था परिवार, चोरों ने घर से लाखों के गहने उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The thieves of the locked house stole the locks, cash and jewelry
छछरौली के जोगी मोहल्ला में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 32 हजार की नकदी और एक लाख से अधिक के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में हिमाचल प्रदेश गया था। लौटने पर पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर छछरौली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगी मोहल्ला निवासी नजमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिमाचल प्रदेश के गांव रामपुर में उसके मामा की मौत हो गई थी। 28 अगस्त को वह अपने दोनों बेटों के साथ मामा की मौत पर शोक जताने हिमाचल प्रदेश गए थे। रविवार देर शाम जब वे वापस लौटे तो घर के कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे, जबकि मेन गेट का ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। स्टोर में रखे संदूक व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सामान की जांच करने पर संदूक में रखे 32 हजार रुपये और अलमारी से एक सोने का हार, सोने की अंगूठी, कानों के झुमके, पैरो की चांदी की पाजेब व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed