फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The temperature dropped, yet the heat made me sweat

Yamuna Nagar News: पारा लुढ़का, फिर भी गर्मी ने छुड़ाया पसीना

Wed, 22 May 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped, yet the heat made me sweat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गत तीन दिनों में जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री तक कम हुआ है। तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कम भले रहा, लेकिन लोगों का शरीर पसीने से तरबतर रहा। तेज धूप लोगों को काटने को आ रही है। गर्मी की वजह से आमजन से लेकर जीव, जंतु भी बेहाल दिखे। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिससे लोगों की परेशानी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाली है। तापमान बढ़ने से लोगों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कई दिनों से गर्मी इतनी ज्यादा है कि लोग कुछ सेकेंड के लिए भी धूप में खड़े नहीं हो पा रहे। जैसे ही धूप सिर पर पड़ती है तो शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है। जरूरी कार्यों के लिए लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी विकास, विश्वास व मुकेश का कहना है कि यदि कार में जाते हैं तो बिना एसी के सफर नहीं कर सकते। सबसे ज्यादा दिक्कत तो बाइक पर होती है। बाइक पर चलते समय लू व तेज धूप चेहरे को झुलसा देती है। इसलिए बाइक पर चलते समय चेहरे को किसी कपड़े या फिर रूमाल से बांधना पड़ता है। वहीं गर्मी के कारण पशुपालक भी परेशान हैं। गर्मी के कारण पशु चारे का संकट गहरा गया है। जिससे पशुओं का दूध कम हो रहा है।

लोगों का कहना है कि अब तो बारिश का ही सहारा है। अब जरूरत है तो बारिश नहीं हो रही। जबकि गेहूं कटाई के दौरान कई बार बारिश हो गई थी। इस बार जिले का अधिकतम तापमान गत वर्षों की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। लोगों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए बार-बार पानी पी रहे हैं। इसके अलावा नींबू की शिकंजवी, जलजीरा, गन्ने का रस व फलों का जूझ भी ले रहे हैं। फिर भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed